Engineer Kaise Bane? – 12वीं के बाद इंजीनियर बनने की पूरी जानकारी

अगर आप सोच रहे हैं कि Engineer kaise bane या engineer banne ke liye kya karna padta hai, तो यह आर्टिकल आपके हर सवाल का जवाब देगा — eligibility से लेकर salary तक, सब कुछ एकदम आसान भाषा में।

जब भी कोई छात्र 10वीं या 12वीं पास करता है तब एक सवाल मन में जरूर आता है ‘आगे क्या करूँ?’ और अगर आपकी रुचि गणित, विज्ञान, या टेक्नोलॉजी में है, तो दोस्तों इंजीनियरिंग एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है।

भारत में हर साल लाखों बच्चे engineer बनने का सपना देखते हैं। कुछ IIT जाते हैं, कुछ NIT, और कुछ अपने राज्य के अच्छे कॉलेजों में दाखिला लेते हैं। लेकिन engineer banne ke liye kya kare यह सवाल अक्सर उलझन पैदा करता है। इस आर्टिकल में हम आपको step-by-step बताएंगे कि 12th ke baad engineer kaise bane, कौन-से entrance exams देने होंगे, कौन-सी branch चुनें, और इसमें career scope कैसा है। तो चलिए शुरू करते हैं!

Engineer कौन होता है?

Engineer वह व्यक्ति होता है जो विज्ञान और गणित के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से इस्तेमाल करके समस्याओं का समाधान निकालता है। चाहे वो एक पुल बनाना हो, कोई software तैयार करना हो, या किसी machine को design करना हो यह सब इंजीनियरिंग के काम का हिस्सा होता है।

सरल भाषा में कहें तो — जो लोग दुनिया को बेहतर बनाने के लिए तकनीक का उपयोग करते हैं, वे engineers होते हैं। Elon Musk की Tesla हो या ISRO के रॉकेट, इनके पीछे engineers की मेहनत, लगन और दिमाग है।

12वीं के बाद Engineer कैसे बनें? – पूरा Process

 12th ke baad engineer kaise bane — इसका जवाब कुछ आसान steps में समझा जा सकता है:

  • Step 1: 12वीं में Science stream (PCM – Physics, Chemistry, Maths) विषय से पढ़ाई करना होती है।
  • Step 2: इसके बाद Entrance exam की तैयारी करें (JEE Main, JEE Advanced, या State Level Exams)।
  • Step 3: Entrance exam pass करने के बाद आपको Counselling प्रक्रिया में भाग लेना होता है और फिर पसंदीदा college या branch में एडमिशन मिल जाता है आपके मेरिट के अनुसार।
  • Step 4: फिर 4 साल का B.Tech / B.E. कोर्स पूरा करना होता है।
  • Step 5: Internship, placement या higher studies (M.Tech / MBA) का रास्ता चुनें।

अगर आप 10वीं के बाद सीधे engineering करना चाहते हैं, तो Polytechnic Diploma (3 साल) का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसके बाद B.Tech में lateral entry ली जा सकती है।

योग्यता

12वीं में Physics, Chemistry और Mathematics (PCM) अनिवार्य है।

12वीं में कम से कम 75% अंक (SC/ST के लिए 65%)।

आयु सीमा: JEE के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं, लेकिन 17 वर्ष की न्यूनतम आयु चाहिए।

JEE Advanced के लिए: JEE Main में top 2.5 लाख में रैंक जरूरी है।

Subjects

अगर आप 9वीं-10वीं में हैं और engineer बनना चाहते हैं, तो अभी से इन subjects पर ध्यान दें:

  • गणित (Mathematics) – सबसे महत्वपूर्ण, हर branch की नींव।
  • भौतिकी (Physics) – concepts और formulas पर पकड़ जरूरी।
  • रसायन विज्ञान (Chemistry) – Chemical और Biotech branches के लिए विशेष रूप से।
  • Computer Science – CSE/IT branch के लिए अतिरिक्त फायदेमंद।

यह भी पढ़ें: 12th Ke Baad Science Student Kya Kare (2026 में आपके लिए बेस्ट कोर्स)

Engineering Entrance Exams में कौन-से Exams देने होंगे?

  Engineer banne ke liye kya karna padta hai — इसका सबसे अहम हिस्सा है सही entrance exam देना। भारत में engineering admission के लिए कई exams होते हैं:

राष्ट्रीय स्तर के Exams:

  1. JEE Main – NIT, IIIT और Govt. Colleges में admission के लिए। NTA द्वारा आयोजित, साल में दो बार Entrance Exams होते हैं।
  2. JEE Advanced – IIT में admission के लिए, JEE Main qualify करने के बाद ही दे सकते हैं।
  3. BITSAT – BITS Pilani और उसके campuses के लिए होता है।

राज्य स्तर के Exams:

MHT-CET (Maharashtra), WBJEE (West Bengal), UPCET (Uttar Pradesh), KCET (Karnataka) आदि राज्य स्तर के Entrance Exams होते हैं

SRMJEE, VITEEE जैसे private university exams भी बहुत popular हैं।

अगर आप UP से हैं, तो UPCET (अब CUET) और JEE Main दोनों की तैयारी साथ-साथ करना सबसे smart strategy होगी।

प्रमुख इंजीनियरिंग ब्रांच और करियर स्कोप

Computer Science (CSE)

  • अवधि: 4 साल (B.Tech)
  • प्रवेश परीक्षा: JEE Main / State CETs
  • करियर स्कोप: Software Engineer, Data Scientist, AI Engineer

Computer Engineering Kaise Kare (पूरी जानकारी)

Mechanical Engineering

Civil Engineering

  • अवधि: 4 साल (B.Tech)
  • प्रवेश परीक्षा: JEE Main / State CETs
  • करियर स्कोप: Construction, Infrastructure, Govt. Jobs

Electrical Engineering (EEE)

  • अवधि: 4 साल (B.Tech)
  • प्रवेश परीक्षा: JEE Main / GATE
  • करियर स्कोप: Power Sector, UPPCL, Railways

Electronics & Communication (ECE)

  • अवधि: 4 साल (B.Tech)
  • प्रवेश परीक्षा: JEE Main / State CETs
  • करियर स्कोप: Telecom, ISRO, Embedded Systems

Electrical Engineer Kaise Bane? – 12वीं के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनने की पूरी गाइड

Chemical Engineering

  • अवधि: 4 साल (B.Tech)
  • प्रवेश परीक्षा: JEE Main / GATE
  • करियर स्कोप: Oil & Gas, Pharma, Research

Information Technology (IT)

  • अवधि: 4 साल (B.Tech)
  • प्रवेश परीक्षा: JEE Main / State CETs
  • करियर स्कोप: IT Companies, Startups, Web Development

Diploma (Polytechnic)

Diploma vs B.Tech – आपके लिए क्या सही है?

Diploma (Polytechnic): 10वीं के बाद यह 3 साल का कोर्स है। इसमें कम fees, जल्दी नौकरी, और B.Tech में lateral entry का option मिल जाता है। Junior Engineer और govt. jobs के लिए यह बहुत उपयुक्त होता है।

B.Tech / B.E.: यह 12वीं के बाद 4 साल का degree course होता है। इसमें बड़ी companies में placement, higher salary, और M.Tech / MBA जैसे options मौजूद होते है। अगर आप top companies में जाना चाहते हैं, तो B.Tech आपके लिए सबसे सही रास्ता है।

सुझाव: अगर आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग है, तो Diploma लेकर B.Tech lateral entry एक practical और smart तरीका है। लेकिन अगर लक्ष्य IIT या बड़ी MNC है, तो 12वीं के बाद सीधे JEE की तैयारी करें और एक बेहतरीन इंजिनियर बने।

Engineer बनने के लिए जरूरी Skills

आजकल बहुत सारे स्टूडेंट अपना करियर इस लाइन में देखना चाहते हैं लेकिन सफलता पाना सबसे बड़ा हुनर होता है, इसके लिए Degree के साथ-साथ कुछ skills भी जरूरी हैं जो आपको भीड़ से अलग बनाती हैं: जैसे-

Analytical Thinking – अगर आपके पास समस्याओं को तार्किक ढंग से सोचने की क्षमता है तो आप एक बेहतरीन इंजिनियर बन सकते हैं।

Problem Solving – रचनात्मक तरीकों से आपको solutions निकालना होगा ताकि आपका काम लोगों को अपनी

Technical Knowledge – अपनी field की गहरी समझ होना चाहिए ताकि आप बड़ी से बड़ी प्रॉब्लम को आसानी से सोल्व कर सके।

Communication Skills – team work और presentation के लिए बात करने का सही तरीका होना हर काम में जरूरी है तभी आप टीम के साथ एक बड़े टेबल पर भी खुद को देख सकते हैं।

Time Management – deadlines और projects को समय पर पूरा करना आपके लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है अगर आपने समय का पालन करना और उसकी कद्र सीख ली तो यह आपके करियर में चार चाँद लगा देगा।

Engineer की Salary

इंजिनियर बनने के बारे में सोचते वक्त salary एक बड़ा factor होती है। तो आइए जानते हैं:

Fresher (0-2 साल): ₹3 – ₹8 लाख प्रति वर्ष (branch और college पर निर्भर)। मतलब आपने कहाँ से क्या कोर्स किया है और आपको काम की समझ कितनी है उसी के आधार पर आपकी सैलरी तय होती है.

Mid-Level (3-7 साल): जब आपको थोडा बहुत एक्सपिरेंस हो जाता है आपको फिर कमाई भी अच्छी होने लगती है, फिर आप लगभग ₹8 – ₹20 लाख प्रति वर्ष कमा सकते हैं।

Senior Engineer (7+ साल): जैसे जैसे आपका का एक्सपिरेंस बढता जायेगा आपकी कमाई और पहचान भी बढती जायेगी जब आप एक सीनियर इंजिनियर बन जायेंगे तो आप करीब ₹20 – ₹50+ लाख प्रति वर्ष भी कमा सकते हैं।

IIT/NIT से पास engineers को ₹10-₹50 लाख का starting package भी मिलता है।

Google, Microsoft, Amazon जैसी companies में top engineers ₹1 करोड़+ भी कमाते हैं।

Government sector में भी engineers की अच्छी salary होती है — UPPCL, PWD, Railways, ISRO, DRDO जैसी संस्थाओं में ₹50,000 – ₹1,50,000 प्लस प्रति माह आसानी से मिलती है।

Career Scope – Engineering में भविष्य कैसा है?

 इंजीनियरिंग का scope बहुत विस्तृत है। केवल IT नहीं, बल्कि हर sector में engineers की जरूरत है:

  1. IT & Software – TCS, Infosys, Wipro, startups, और product companies।
  2. Government Jobs – SSC JE, GATE, UPPCL, ISRO, DRDO, Railways।
  3. Infrastructure & Construction – Roads, bridges, smart cities।
  4. Automobile & Manufacturing – Tata Motors, Maruti, Mahindra।
  5. Renewable Energy – Solar, Wind, Electric Vehicles (growing sector)।
  6. Entrepreneurship – अपनी खुद की startup शुरू करने का option।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बनें

Artificial Intelligence, Machine Learning, Cloud Computing और Cybersecurity जैसे नए क्षेत्रों में engineers की demand तेज़ी से बढ़ रही है। अगर आप इन areas में specialization करते हैं, तो भविष्य बेहद उज्जवल है।

निष्कर्ष

Engineer kaise bane — इसका जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल गया होगा। यह रास्ता थोड़ा मेहनत वाला जरूर है, लेकिन जब आप अपने हाथों से बनाई हुई किसी चीज़ को दुनिया के सामने देखते हैं वह अनुभव अलग ही होता है। सबसे पहले 12वीं में PCM लें, JEE या state exam की तैयारी करें, सही branch और college चुनें, और फिर skills develop करते जाएं। याद रखें — college matter करता है, लेकिन आपकी मेहनत और सीखने की भूख उससे भी ज्यादा matter करती है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *