Youtube Channel Se Paise Kaise Kamaye (छात्रो के लिए 10 आसान तरीके)

2026 में Youtube Channel से पैसे कमाना

आज के समय में YouTube सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि एक बड़ा earning platform बन चुका है। खासकर कॉलेज और स्कूल के छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन opportunity है, जहाँ वे अपनी skills दिखाकर घर बैठे income कर सकते हैं।

लेकिन यह समझना जरूरी है कि YouTube कोई जादू नहीं करता। चैनल बनाते ही पैसे आने शुरू नहीं होते। यहाँ आपको:

  • एक clear niche चुनना होता है
  • लगातार वीडियो डालनी होती है
  • patience रखना होता है
  • quality content बनाना होता है

अगर आप पढ़ाई के साथ रोज 1–2 घंटे consistency दे सकते हैं, तो YouTube आपके लिए long-term income source बन सकता है।

इसके लिए यहाँ हमने youtube पर चैनल बनाने से लेकर पैसे बैंक में आने तक, पूरे प्रोस्सेस को अच्छी तरह डिटेल्स में बताया है । तो इस आर्टिकल को पूरा पढने के बाद आप यूट्यूब वीडियो से अच्छे पैसे कमा सकते हैं । और youtube पर एक बड़ा चैनल खड़ा कर सकते हैं ।

Youtube अन्य सोशल मीडिया की तरह एक विडियो प्लेटफार्म है; जहाँ आप अपनी विडियो अपलोड कर सकते हो जिसको देखकर लोग उस पर like, comment करते हैं और उस विडियो को अन्य लोगो के पास शेयर भी किया जा सकता है । Youtube 24 फरवरी 2005 को लांच किया गया था। यूट्यूब दुनिया भर में लगभग 80 भाषाओं में मौजूद है। आज youtube पर कई billions active users है । YouTube पर इतने अधिक Users होने के कारण लोग इनसे फायदा उठा रहे हैं जो आप भी ऐसा कर सकते हैं ।

Youtube से पैसे कमाने के लिए यहाँ कई महत्वपूर्ण और आसान तरीके बताये गए हैं जिन्हें फॉलो करके आप भी महीने के लाखों रुपये कमा सकते हैं । लेकिन आपको यह जानना जरूरी है कि youtube से पैसे कमाना आसान नहीं है क्योंकि शुरुआत में आपको बहुत मेहनत करना पड़ेगी और धैर्य भी रखना पड़ेगा । अगर आपके पास powerful content बनाने का हुनर है तो आप लग जाओ और youtube से पैसे कमाओ ।

यूट्यूब से पैसे कामने के लिए जरूरी चीजें

  1. यहाँ पर आप अपना वो समय लगाये जिसमे आप फालतू की विडियो देखकर बर्वाद करते हैं । ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए आपको अपनी जॉब या आप जो भी काम कर रहे हैं उसे बिल्कुल भी छोड़ने की जरूरत नहीं है ।
  2. विडियो शूट करने के लिए एक बेहतरीन कैमरा अगर आप खरीद सकते हैं तो अच्छा है, अगर आपके मोबाइल में कैमरा बेहतर है तो आप शुरू में मोबाइल से ही काम चला सकते हैं ।
  3. विडियो की क्वालिटी और उसको आकर्षित बनाने के लिए विडियो को एडिटिंग करना जरूरी होता है । इसके लिए आपको लैपटॉप की जरूरत पड़ेगी । अगर आप चाहे तो कुछ Editing App की मदद से यह काम आप अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं ।
  4. अच्छी स्पीड बाला इन्टरनेट कनेक्शन जिसके माध्यम से आप विडियो को अपने youtube channel पर अपलोड कर पाएंगे ।
  5. इंटरनेट पर एक अपना New Gmail account .
  6. इन्टरनेट पर एक Google Adsense account .
  7. एक किसी भी बैंक में अपना बैंक अकाउंट, जिसमे आप अपने पैसे ट्रान्सफर कर सकें ।

यूट्यूब चैनल चालू करने का सही तरीका

यहाँ सबसे पहले आप अपना यूट्यूब चैनल चालू करोगे । अगर आपके पास यूट्यूब चैनल नहीं है तो आप एक नया यूट्यूब चैनल शुरू कर सकते हैं । नया यूट्यूब चैनल शुरू करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप फॉलो करने होंगे –

  1. Gmail से YouTube में login करें
  2. Profile icon पर क्लिक करें
  3. “Create a Channel” चुनें
  4. Channel Name select करें
  5. Profile Photo और Banner लगाएँ
  6. About section में अपने चैनल का topic साफ लिखें

अब आप वीडियो upload करने के लिए तैयार हैं।

Youtube Channel से पैसे कमाने के तरीके

अगर आपको जानना है कि 2024 में Youtube Channel Se Paise Kaise Kamaye तो हम आपको बता दें कि यूट्यूब चैनल से पैसे कमाने के कई तरीके है लेकिन यहाँ हम आपको 10 आसान और सबसे बेहतरीन तरीके बताएँगे । जिनके माध्यम से आप यूट्यूब चैनल से लाखों रुपये कमा सकते हैं ।

1. YouTube Channel को Monetize करके पैसे कैसे कमाए

यूट्यूब चैनल को Monetize करने के लिए सबसे पहले आपको Google Adsense में Sign Up करना होगा । जब आप Google Adsense में पूरी तरह अपना अकाउंट setup कर लेंगे फिर आपको अपना यूट्यूब चैनल, Adsense Account से connect करना होगा ।

YouTube Partner Program (YPP) join करने के लिए 2026 में मुख्य शर्तें:

✔ 1000 Subscribers
✔ पिछले 12 महीनों में 4000 Watch Hours
या
✔ 10 Million Shorts Views (90 दिनों में)

Monetization approve होने के बाद आपकी वीडियो पर Ads दिखते हैं और income Google AdSense में आती है।

2. Affiliate Marketing करके यूट्यूब चैनल से पैसे कैसे कमाए

आज Affiliate Marketing इंटरनेट पर आय का बहुत बड़ा जरिया बन चूका है । भारत में कई लोग Affiliate Marketing करके लाखों रुपये कमा रहे हैं । यह काम बहुत आसान है लेकिन आपके यूट्यूब चैनल पर बड़ी संख्या में subscriber होना चाहिए तभी आप Affiliate Marketing से अच्छी कमाई कर सकते हैं ।

Affiliate Marketing में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होता है। सिम्पली आपको किसी भी Affiliate Marketing website जैसे- Amazon, flipkart या अन्य कोई भी website जो एफिलिएट की सर्विस देती है । यह website विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट और सर्विसेस सेल करती हैं । यहाँ से आप कोई भी प्रोडक्ट के बारे में अपनी यूट्यूब वीडियो में थोडा बहुत बीच बीच में बता दें और यहाँ से अपने मनपसंद प्रोडक्ट या सर्विस के लिंक उठा कर अपनी यूट्यूब वीडियो के डिस्क्रिप्शन में डाल दें ।

अब इस लिंक पर अगर कोई भी viewer click करके उस प्रोडक्ट या सर्विस को buy करता है । तो आपको यह Affiliate website अच्छा कमीशन देती है और आप इस तरह यूट्यूब वीडियो के डिस्क्रिप्शन में दिए गए लिंक से पैसे कमा सकते हैं ।

आप Amazon, Flipkart या अन्य affiliate programs join करके products promote कर सकते हैं।

Student friendly niche:

  • Study gadgets
  • Books
  • Online courses
  • Tech accessories

Viewer आपके link से product खरीदता है तो आपको commission मिलता है।

3. अपनी यूट्यूब वीडियो में Sponsored Content शामिल करके पैसे कमाना

आपने youtube पर यूट्यूब वीडियो देखते हुए कभी कभी किसी youtuber से सुना होगा कि “Sponsored by।।।xyz” यह xyz एक बहुत बड़ी कंपनी या ब्रांड होता है । यह कंपनी या ब्रांड वाले लोग अपने ब्रांड के प्रचार के लिए बड़े बड़े youtuber को ऑफर देते हैं ।

यहाँ आपको अच्छे ऑफर तभी मिलते हैं जब आपके यूट्यूब चैनल पर लगभग 50k से अधिक subscriber हो जाते हैं और आपकी यूट्यूब वीडियो पर लाखों की संख्या में views आने लगते हैं । तब आपके पास ऐसी कंपनी की तरफ से mail आने शुरू हो जायेंगे ।

4. YouTube Premium के तहत पैसे कैसे कमायें

आपने यूट्यूब वीडियो देखते समय देखा होगा कि विडियो देखते समय अक्सर विडियो पर Ads आ जाते हैं । लेकिन कुछ viewer इन Ads को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं और इन अनचाह ads को स्टॉप करने के लिए वो लोग YouTube Premium subscription लेते हैं । जिसके उन्हें मंथली पैसे देने पड़ते हैं ।

अगर ऐसे viewer आपके चैनल पर आकर आपकी यूट्यूब वीडियो देखते हैं तो ऐसे में यूट्यूब जो उनसे महीने का पैसा लेता है उसी का कुछ हिस्सा आपको देता है । यदि आपके वीडियो लोकप्रिय हैं और बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं, तो आप YouTube प्रीमियम के माध्यम से पैसे कमाने के योग्य हो सकते हैं ।

5. Youtube पर Memberships से पैसे कैसे कमाए

Youtube पर Memberships के माध्यम से आप उन दर्शकों को विशेष कंटेंट और लाभ प्रदान कर सकते हैं जो आपके चैनल के सदस्य बनते हैं और मासिक शुल्क का भुगतान करते हैं। जैसे आप अगर youtube पर टीचिंग कर रहे हैं तो ऐसे में आपको स्टूडेंट membership के द्वारा आपको मंथली पैसे देते हैं । और इस तरह आप Youtube पर मेम्बरशिप के तहत काफी रुपये कमा सकते हैं।

अगर आपका educational या skill-based channel है तो आप:

  • Exclusive videos
  • Notes
  • Live classes
  • Special badges

देकर monthly membership income कमा सकते हैं।

6. YouTube Shorts Video से पैसे कैसे कमाए

जिस तरह आप यूट्यूब वीडियो से पैसे कमाते हैं उसी तरह अगर आप चाहे तो अपने उसी चैनल पर YouTube Shorts Video अपलोड करना शुरू कर दे । यह बहुत जल्दी वायरल होती हैं और इससे आपके subscriber भी बड़ते हैं । आप लोगों के लिए उनके प्रोडक्ट या किसी सर्विस का प्रचार अपने channel पर youtube shorts बना कर कर सकते हैं इसके लिए आपको यह लोग पैसे देंगे।

Shorts 2026 में बहुत powerful हैं।

Shorts से earning sources:

  • Shorts Ads Revenue
  • Affiliate Links
  • Brand Promotion

Shorts जल्दी grow करने में मदद करते हैं।

7. YouTube पर लाइव स्ट्रीम करके पैसे कैसे कमाए

youtube पर लाइव स्ट्रीम करके पैसे कमाना बहुत आसान है लेकिन इसके लिए आपका यूट्यूब चैनल पोपुलर होना चाहिए । तभी आप यहाँ से पैसे कमा सकते हैं । जब आप अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव जाते हैं तो वहां पर आप अपने viewer को कुछ ज्ञान दे रहे होते हैं । या फिर उनके सवालों के जवाव दे रहे होते हैं । ऐसे में धीरे धीरे आपकी लाइव स्ट्रीम पर बहुत सारे viewer इकट्ठे हो जाते हैं । जब यह viewer आपको लाइव स्ट्रीम के दौरान Super chat और Super Sticker सेंड करते हैं तो आपको इनका पैसा मिलता है । क्योंकि viewer यह Super chat और Super Sticker पैसों से ही खरीदते हैं ।

8. Youtube पर अपनी सर्विस बेचकर पैसे कमाना

अगर आप अपनी कोई सर्विस, eBook, कोर्स या website आदि बनाना या बेचना चाहते हैं तो आप Youtube पर वो भी आसानी से कर सकते हैं । इससे सम्बंधित विडियो बना कर आपको अपने यूट्यूब चैनल पर डालना होगी । जिन लोगों को इन चीजों की जरूरत होगी वे आपसे सीधे संपर्क करेंगे और इस तरह आप बड़े आसानी से यहाँ से अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

Students यह बेच सकते हैं:

  • Notes
  • eBook
  • Online Course
  • Resume Templates
  • Editing Presets

यह सबसे profitable method हो सकता है।

9. Website और अन्य यूट्यूब चैनल को Promote करके पैसे कैसे कमाए

आप अपने Youtube Channel पर लोगों की website, blog या किसी के youtube channel का प्रचार कर सकते हैं । आपको ऐसे लोगों की website या channel के बारे में अपनी विडियो में कुछ बताना होगा कि यह website या channel किस तरह का content provide करते हैं और इनको recommend करना होता है । इसके लिए आपको नए Blogger या Youtuber से संपर्क करना होता है और उन्हें बताना होगा कि हम आपके लिए यह काम कर सकते हैं । और इसके लिए इतना रूपया लेंगे अगर यह लोग तैयार हो जाते हैं तो पहले आप इनसे पैसे प्राप्त कर ले और इनकी guideline के हिसाब से विडियो बना कर अपने channel पर अपलोड कर दीजिए ।

10. Referral & Earn App के जरिये Youtube से पैसे कैसे कमाए

2024 में play store पर बहुत सारे app ऐसे हैं जिनमे signup करने के बाद अगर आप उस app को refer करके किसी और को install करवाते हो तो आपको उसके पैसे मिलते हैं । कई Youtuber अपने चैनल पर ऐसे app के बारे में डिटेल्स में बताते हैं और इनका लिंक विडियो के डिस्क्रिप्शन में डाल देते हैं । और इस तरह you tube से बहुत सारे पैसे कमाते हैं ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *