Fiverr Se Paise Kaise Kamaye (स्टूडेंट्स के लिए Beginner Guide 2026)

Fiverr एक लोकप्रिय ऑनलाइन फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म है, जहाँ लोग अपनी skills के आधार पर घर बैठे काम करके कमाई कर सकते हैं। खासकर कॉलेज और स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए Fiverr एक बेहतरीन पार्ट-टाइम earning opportunity हो सकती है, जहाँ वे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी talent से income शुरू कर सकते हैं।

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि Fiverr se paise kaise kamaye, Fiverr पर अकाउंट कैसे बनाएं, कौन-सी skills students के लिए best हैं, और शुरुआत में कितनी earning realistic होती है। साथ ही हम यह भी समझेंगे कि Fiverr कैसे काम करता है और beginner होने पर आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Fiverr क्या है और कैसे काम करती है

Fiverr एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म है, जिसकी शुरुआत 1 फरवरी 2010 को हुई थी। यह प्लेटफॉर्म दुनियाभर के buyers (काम देने वाले) और sellers (काम करने वाले) को आपस में जोड़ता है। यहाँ लोग अपनी skills जैसे – graphic designing, content writing, video editing, translation, programming आदि सेवाओं के रूप में बेचते हैं।

शुरुआत में Fiverr पर सभी services $5 से शुरू होती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। 2026 में Fiverr पर आप अपनी service की कीमत $5 से लेकर हजारों डॉलर तक रख सकते हैं। Experienced और Fiverr Pro sellers बड़ी projects पर $10,000 या उससे अधिक भी charge कर सकते हैं।

Fiverr एक सुरक्षित platform की तरह काम करता है। जब कोई buyer किसी seller को काम देता है, तो payment पहले Fiverr के पास सुरक्षित रहती है। काम पूरा होने और approval मिलने के बाद ही seller को payment मिलती है। इससे दोनों पक्ष सुरक्षित रहते हैं।

💰 Fiverr कितना commission लेता है:

  • Fiverr seller की कमाई से लगभग 20% service fee काटता है।
  • Buyers से भी platform service fee ली जाती है, जो order amount के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

🎓 Students के लिए Fiverr क्यों अच्छा विकल्प है:

  • घर बैठे part-time काम कर सकते हैं
  • किसी बड़ी investment की जरूरत नहीं
  • Mobile या laptop से शुरुआत संभव
  • Skill के अनुसार global clients मिलते हैं

शुरुआत में orders मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, खासकर नए accounts के लिए। लेकिन जैसे ही आपको पहला order और positive review मिल जाता है, आपके profile की credibility बढ़ने लगती है। अच्छे reviews और 5-star rating मिलने के बाद धीरे-धीरे orders बढ़ सकते हैं।

⚠️ ध्यान रखें: Fiverr पर success तुरंत नहीं मिलती। यहाँ consistency, skill improvement और patience जरूरी है।

Fiverr पर काम कैसे होता है

fiverr के काम करने का तरीका बिल्कुल सिम्पल है . यहाँ पर काम करने वाले (Seller) और काम को करवाने वाले (Buyer) इन दोनों का account होता है . यह website इन दोनों को आपस में जोड़ने का काम करती है . जब कोई Buyer यहाँ पर किसी seller को आर्डर करता है तो उसको पहले ही पेमेंट करना पड़ता है . लेकिन यह पेमेंट अभी seller को नहीं मिलती है.

यह भी पढ़ें – Students ke liye 10 Best Paise Kamane Wali Websites

जब Seller अपने client को delivery send कर देता है और buyer उस delivery को accept कर लेते है उसके 14 दिन बाद यह पेमेंट buyer अपने fiverr account से bank में transfer कर सकते हैं . जब तक यह पैसा fiverr के पास रहता है .

fiverr पर पैसे कमाने के लिए आपको इस website पर seller account बनाना पड़ेगा . और अपनी services और price के विवरण के लिए यहाँ आपको gigs publish करना पड़ेगी . यही gigs आपको आर्डर प्राप्त करने में सहायक होगी . जब कोई buyer इस website पर आकर अपने काम करवाने के लिए यहाँ search करेंगे तो उनको आपकी gigs दिखाई जाएँगी . इस तरह वह व्यक्ति आप से connect हो पायेगा . फिर आप दोनों order से सम्बंधित बातचीत करके आर्डर प्राप्त करेंगे .

यहाँ पर Fiverr आपकी gigs की Ranking आपकी Performance के हिसाब से Up, Down करता रहता है; जैसे –

  • Response rate: – इसका मतलब यह होता है कि जब कोई buyer आपको message करता है तो आप कितनी देर में उसका Reply करते हैं . अगर आप एक घंटे के अंदर message का reply दे देते हैं तो आपका Response rate 100% show करता है .
  • Order completion: – इसमें आपका एक evaluation time होता है जिसके अन्दर अगर आपका कोई आर्डर कैंसिल हो जाता है तो आपका Order completion 100% से कम दिखाई देने लगता है .
  • On-time delivery: – जब आपके और buyer के बीच deal fix हो जाती है और वे आपके fiverr account पर order place कर देते हैं . तो यहाँ पर आपको एक निश्चित delivery time दिया जाता है . इस time period के अंदर ही आपको delivery send करना होती है .
  • Positive rating: – यह fiverr in hindi में आपके लिए सबसे उपयोगी और महत्वपूर्ण feature है . यह आपकी gigs की ranking में मदद करता है और आपको fiverr पर order मिलने में भी मददगार होता है . जब आप काम पूरा करके अपने buyer को delivery send करते हैं तो buyer आपको Rating और Review देते हैं . यह Rating 1 star से लेकर 5 star तक होती है . 5 star rating सबसे high rating होती है जिसे positive rating कहा जाता है . यह Rating और Review आपकी fiverr profile की gigs पर प्रत्येक buyer को दिखाई देती हैं . जिससे buyer आपके experience का अंदाज़ा लगा लेते हैं और बेझिझक आपको order दे देते हैं . इसलिए fiverr पर Rating और Review बहुत महत्वपूर्ण होते हैं .

Fiverr से पैसे कमाना

Fiverr website se paise kaise kamaye– तो दोस्तों Fiverr से पैसे कमाना बहुत आसान है अगर आपके पास किसी भी तरह की कोई स्किल है तो आप यहाँ से महीने के अच्छे पैसे कमा सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन पैसे कमाने की सोच रहे हैं तो आपके पास कोई न कोई स्किल जरूर होगी . यहाँ पर लगभग सभी तरह की ऑनलाइन सर्विसेस आप अपने buyer को सेल कर सकते हैं .

इसे एक उदाहरण से समझते हैं; जैसे – मान लो अगर आपको Video editing करना अच्छी तरह आता है . तो आप यहाँ अपना seller account बनायेंगे और video editing से सम्बंधित पूरा विविरण जैसे कितने duration की विडियो आप कितने रुपये में edit करना चाहेंगे इसके पूरे विविरण को एक gig के रूप में publish कर देंगे .

जब कोई Youtuber या अन्य व्यक्ति जो अपनी video को edit करवाना चाहता है . वो fiverr पर आएगा और जैसे ही वहां पर video editing search करेगा तो उसे आपकी gig दिख जाएगी जिसकी मदद से वो आपको आर्डर दे सकता है .

Fiverr se paise kaise kamaye इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा जिसकी मदद से आप fiverr से पैसे कमा सकते हैं .

  • Fiverr पर seller account बनाये
  • Gig publish करें
  • Order प्राप्त करें
  • Order पूरा करें
  • Delivery send करें
  • Payment bank में transfer करें .

तो यह थे सिर्फ 6 स्टेप्स जिनके द्वारा आप fiverr पर फ्रीलांसर का काम करके पैसा अपने बैंक खाते तक पहुंचा सकते हैं . तो अब इन स्टेप्स के वारे में डिटेल्स में बात करते हैं .

Fiverr website पर Seller Account कैसे बनायें

इसके लिए आप google में fiverr.com search करें और Become a Seller बटन पर click करके Sign Up कीजिए या आप यहाँ से fiverr website पर जा सकते हैं . अगर आप दिए गए लिंक पर click करेंगे तो आपके सामने Sign Up पेज open होगा . अब आप इसमें अपनी पूरी डिटेल्स भर कर अपनी profile setup कर ले .

जब आप Sign Up करेंगे तो आपके email id पर एक वेरिफिकेशन mail आएगा जिसमे एक लिंक दिया होगा . उस लिंक पर क्लिक करके आप अपने email id को वेरीफाई कर लेंगे . Sign Up करते समय जो आपने अपना User name और password बनाया था . उसी user name या email id और password से sign in कर लीजिये .

Fiverr पर Gig Publish कैसे करें

जब आप अपनी profile को पूरी तरह कम्पलीट कर लेंगे फिर आपके सामने एक आपका Dashboard show होगा . इस Dashboard में आप अपने profile फोटो पर click करके अपने profile में जा सकते हैं . या फिर Top left corner पर My Business बटन दिया होता है यहाँ से भी आप अपनी profile पर जा सकते हैं . जैसे ही आप profile पर click करेंगे आपके सामने Create a new gig  का बटन आ जायेगा .  जैसे ही आप Create a new gig पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज open होगा . जो 6 स्टेप्स में पूरा होगा . तो आइए अब इसे step by step समझते हैं –

Step 1: Overview => यहाँ पर आपको Gig Title, Category, Gig metadata और Search Tags मिलेंगे .

  1. Gig title – इसमें आपको सबसे पहले Gig title डालना होगा . यहाँ पर “I will” पहले से ही लिखा हुआ होता है . आपको इसके आगे लिखना होता है . जैसे अगर आपको fiverr पर video edit का काम करना है तो आप लिखोगे (I will do editing professional video editing) कुछ इस तरह से आप अपने हिसाब से अपना Title लिख सकते हैं
  2. Category – यहाँ पर आपको दो Drop down Menu मिलेंगे जिनकी मदद से आप अपनी Category और Subcategory को सेलेक्ट कर पाएंगे .
  3. Gig metadata – यहाँ पर बहुत सारी भाषा दी हुई है जहाँ से आपको उसके सामने दिए गए बॉक्स पर click करके अपनी भाषा चुनना है .
  4. Search Tags – यहाँ पर आपके सामने एक खाली जगह होगी जहाँ आप अपनी gig से रिलेटेड maximum 5 Search Tags भर सकते हैं . इसके बाद नीचे Save & Continue बटन पर click करें .

Step 2: Pricing => यहाँ आपके सामने एकनया पेज open होगा जिसमे कॉलम की मदद से आप अपने सर्विस के प्राइस delivery time जैसी सभी चीजों का विविरण भर सकेंगे . इसके बाद फिर नीचे Save & Continue बटन पर click करें .

Step 3: Description & FAQ =>  इसमें आप अपनी सर्विस से सम्बंधित पूरी डिटेल्स लिखेंगे . जैसे आपका experience कितना है . आप अपने buyer को कैसे सर्विस देंगे . अगर आप चाहे तो FAQ  का भी प्रयोग कर सकते हैं . यहाँ पर पूरा description भरने के बाद आप फिर Save & Continue पर click करें .

Step 4: Requirements => यहाँ पर आपको लिखना होगा कि आपको अपने buyer से क्या क्या चाहिए होगा उनका काम करने के लिए . जैसे अगर आप विडियो एडिटिंग कर रहे हैं तो आपको उनसे विडियो फाइल लेना होगी .

Step 5: Gallery => यहाँ पर आप अपनी gig पर कुछ image और एक छोटी video clip add कर सकते हैं . जो आपकी gig पर show करेगी .

Step 6: Publish => अब आपकी gig पूरी तरह कम्पलीट हो चुकी है . यहाँ से आप publish बटन पर click करके इसको publish कर दे और इस तरह आपकी gig fiverr पर तैयार हो गयी .

Fiverr पर Order कैसे लें

Fiverr पर order लेने के लिए जब आप अपनी gig को publish कर दे उसके बाद इसको promote करने के लिए सोशल मीडिया जैसी जगहों पर खूब शेयर करें . और ज्यादा से ज्यादा समय fiverr website पर ऑनलाइन बने रहें . फिर जब किसी buyer का message आपको आये तो उससे chat करके उनसे आर्डर प्राप्त कर लें .

जो भी काम buyer ने आपको दिया है उसे पूरा करके time पर उनके काम की delivery करें और उनसे संपर्क में बने रहे ताकि अगर उन्हें किसी तरह का कोई revision चाहिए तो आप तैयार रहें .

Fiverr से Payment अपने bank में transfer कैसे करें

जब आप काम पूरा करके अपने कस्टमर को delivery send कर देते हैं . और जब आपका कस्टमर उस काम को accept कर लेता है; अगर नहीं भी करता है तो delivery के तीसरे दिन Order automatic complete हो जाता है . Order complete होने के 14 दिन बाद यह पैसा आप अपने Payple account या सीधे Bank account में Transfer कर सकते हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *