Students ke liye 10 Best Paise Kamane Wali Websites (2026 में पूरी जानकारी )

दोस्तों, आज के समय में कई Online Paise Kamane Wali Websites उपलब्ध हैं, लेकिन students के लिए सही और भरोसेमंद platform चुनना बहुत जरूरी होता है. इस लेख में हमने 10+ ऐसी trusted और पुरानी websites के बारे में बताया है जहाँ school और college students अपनी skills या free time का उपयोग करके online earning शुरू कर सकते हैं.

इन सभी platforms पर beginner student भी आसानी से काम शुरू कर सकता है और धीरे-धीरे अच्छी income बना सकता है.

2026 में पैसे कमाने वाली 10 बेस्ट वेबसाइट

Websiteविशेषताऔसत कमाई(मंथली)
Fiverr.comफ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म जहां ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग जैसी सेवाएं दी जा सकती हैं।$100 – $500
Quora.com  Quora Partner Program के माध्यम से अंग्रेजी में उत्तर लिखकर पैसे कमाए जा सकते हैं।$50 – $500
Upwork.com  फ्रीलांसिंग साइट जहां विभिन्न स्किल-बेस्ड जॉब्स मिलती हैं।$200 – $500
Humanatic.comकॉल रिव्यू करने और उन्हें सही कैटेगरी में डालने का काम।$20 – $100
GoTranscript.comट्रांसक्रिप्शन सर्विसेज के लिए ऑडियो को टेक्स्ट में बदलने का काम।$50 – $200
Shutterstock.com  फोटोज, वीडियोज और वेक्टर ग्राफिक्स बेचकर पैसे कमाने का प्लेटफॉर्म।$50 – $200
YSense  सर्वे, ऑफर्स और रिफरल्स के जरिए पैसे कमाने की GPT साइट।$10 – $100
Amazon Affiliate  एफिलिएट मार्केटिंग से अमेज़न प्रोडक्ट्स प्रमोट करके कमीशन कमाएं।$100 – $10,00
Swagbucks  सर्वे, वीडियो देखने और शॉपिंग पर रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने का प्लेटफॉर्म।$10 – $200
Medium.com  लेख लिखकर और पाठकों से मिलने वाली इनकम से कमाई करें।$50 – $200
Flippa.com  वेबसाइट और डोमेन खरीदने व बेचने का मार्केटप्लेस।$100 – $500

fiverr.com website से पैसे कमाए

दोस्तों fiverr एक फ्रीलांसर website है जहाँ से आप घर बैठे फ्रीलांसिंग का काम करके पैसे कमा सकते हैं. यह एक भरोसेमंद प्लेटफार्म है जहाँ पर रोजाना लाखों की संख्या में फ्रीलांसर और buyer विजिट करते हैं. fiverr पर आपको फ्रीलांसिंग के तहत सभी तरह के ऑनलाइन काम करने के लिए मिल जायेंगे.

Fiverr.com से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको signup करना होता है और एक कम्पलीट profile बनानी होती है. जिसमे आपको अपनी सर्विसेस सेल करने के लिए gigs बनानी होती हैं. जिसमे आपकी सर्विसेस के बारे में पूरा विवरण लिखा होता है. जैसे अगर आप एक विडियो एडिटर हैं तो आपको अपनी gig में लिखना होता है कि मै एक घंटे की विडियो edit करने के $100 या इससे अधिक charge करूँगा. और इतने दिन में dilevery send करूँगा.

Quora.com website से पैसे कमाए

Quora.com एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जहाँ रोजाना लाखों की संख्या में लोग विजिट करते हैं. यहाँ पर लोग एक दूसरे के साथ कंटेंट share करते हैं. इस कंटेंट में ज्यादातर लोग सवाल पूछते हैं और उनके followers उन सवालों के जवाब देते हैं. इस प्लेटफार्म का मोबाइल के लिए एप्प भी play store पर मौजूद है.

Quora.com website से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको इस website पर अपनी प्रोफाइल बनानी होती है. उसके बाद profile के अन्दर आपको मंच create करना होता है. जिसे मोनेटाइज करके आप Quora से पैसे कमा सकते हैं. आप अपने इस मंच के द्वारा लोगो के सवाल के जवाब दे सकते है. इस मंच पर आप कंटेंट पोस्ट भी कर सकते हैं. यहाँ पर आर्टिकल लिखे जा सकते है और image भी पोस्ट की जा सकती हैं.

Upwork.com से पैसे कमाए

Upwork भी एक फ्रीलांसर प्लेटफार्म है जिस पर आप काम करके महीने के लाखों रुपये कमा सकते हैं. यहाँ पर आपको काम करने के लिए Long term project भी मिलते है. यह एक भरोसेमंद website है. जहाँ पर रोजाना हजारो लोग विजिट करते हैं.

Upwork.com से पैसे कमाने के लिए आपको यहाँ पर अपनी एक बेहतरीन प्रोफाइल बनानी होती है. उसके बाद आपको अपना पोर्टफोलियो भी यहाँ अपलोड करना होता है. फिर आपको कंपनी की तरफ से approval मिलता है. उसके बाद आप यहाँ से काम कर सकते हैं.

Humanatic.com से पैसे कमाए

दोस्तों humanatic.com पर काम करना बहुत आसान है. यहाँ पर काम करने के लिए आपको इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना जरूरी है. बेसकली यहाँ पर call review का काम होता है. जिसे आप अपने मोबाइल फ़ोन पर भी कर सकते हैं.

humanatic.com पर काम करने के लिए आपके पास एक paypal account होना जरूरी है. क्योंकि यहाँ पर आप अपनी payple email से ही signup कर सकते हैं. उसके बाद आपको यहाँ पर एक डैशबोर्ड मिल जाता हैं. जहाँ पर आपके सामने इंटरनेशनल कॉल सेंटर की call recording की audio clips मिलती हैं. जिसे सुनकर आपको उनका Review करना होता है. जिसका आपको पैसा मिलता है. जिसे आप अपने paypal में ट्रान्सफर कर सकते हैं.

Gotranscript.com से पैसे कमाए

Gotranscript एक भरोसेमंद website है जहाँ आप ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन का काम करके पैसे कमा सकते हैं. यहाँ पर signup करने के बाद आपको एक ऑनलाइन टेस्ट देना होता है. यहाँ पर अभी सिर्फ audio और video ट्रांसक्रिप्शन की जॉब उपलब्ध है. Audio transcription के लिए यहाँ आपको $0.60 per minute के हिसाब से पेमेंट मिलता है. जिसे आप सिर्फ Friday के दिन ही अपने PayPal and Payoneer account me transfer कर सकते हैं.

Shutterstock.com से पैसे कमाए

अगर आप कैमरा या अपने स्मार्ट फ़ोन से फोटो खेचने के शौक़ीन है तो shutterstock website आपके लिए पैसे कमाने का एक शानदार ऑप्शन है. दोस्तों shutterstock पर फोटो सेल करके पैसे कमाए जाते हैं. जिसके लिए सबसे पहले आपको यहाँ पर shutterstock contributor पर जाकर signup करना होता है. उसके बाद यहाँ पर आपको एक डैशबोर्ड मिल जाता है जिसकी मदद से आप अपने कैमरा से लिए गए फोटो अपलोड कर सकते हैं. इस website पर लोग फोटो खरीदने के लिए आते हैं.

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर 50K फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं

YSense website से पैसे कमाए

YSense website पर आपको मल्टीटास्क जॉब करने को मिल जाती है. यहाँ पर आप ऑनलाइन सर्वे करके पैसे कमा सकते हैं और ads देख कर भी कुछ पैसे कमा सकते हैं. यहाँ पर इसी तरह के और भी कई काम देखने को मिल जाते हैं. जिन्हें करके आप थोड़े बहुत पैसे कमा सकते हैं. जिसे आप अपने wallet में ट्रान्सफर आर सकते हैं.

Amazon Affiliate Program से पैसे कमाए

Amazon का एफिलिएट प्रोग्राम आपको किसी भी प्रोडक्ट को प्रमोट करने और उस पर कमीशन कमाने का मौका देता है. अगर आपके पास एक वेबसाइट या ब्लॉग है, जिस पर ट्रैफिक आता हो तो यह बहुत फायदेमंद हो सकता है. आप अपने एफिलिएट लिंक को सोशल मीडिया, ब्लॉग पोस्ट या यूट्यूब वीडियो में डालकर कमाई कर सकते हैं. जितने अधिक लोग आपके लिंक से खरीदारी करेंगे, उतनी अधिक इनकम होगी.

Swagbucks से पैसे कमाए

Swagbucks भी एक GPT वेबसाइट है जहाँ सर्वे, वीडियो देखने, शॉपिंग और सर्च करने पर पॉइंट्स मिलते हैं, जिन्हें कैश या गिफ्ट कार्ड में बदला जा सकता है. यह वेबसाइट आपको PayPal कैश और अमेज़न गिफ्ट कार्ड में भुगतान करने का विकल्प देती है. Swagbucks पर रोजाना एक्टिव रहकर अच्छी इनकम की जा सकती है.

Medium.com से पैसे कमाए

अगर आपको लिखने का शौक है, तो Medium Partner Program से पैसे कमा सकते हैं. यहाँ पर आपके आर्टिकल को जितना अधिक पढ़ा जाएगा, उतनी अधिक कमाई होगी. इसके लिए आपको क्वालिटी कंटेंट लिखना होगा जो पाठकों को आकर्षित कर सके. यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो ब्लॉगिंग से पैसे कमाना चाहते हैं.

Flippa.com से पैसे कमाए

Flippa एक मार्केटप्लेस है जहाँ आप वेबसाइट, डोमेन और ऑनलाइन बिजनेस खरीद और बेच सकते हैं. अगर आपके पास एक अच्छी वेबसाइट है जो ट्रैफिक और इनकम जेनरेट कर रही है, तो आप उसे Flippa पर लिस्ट करके बेच सकते हैं. यह वेबसाइट डिजिटल एसेट्स को खरीदने और बेचने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.

Conclusion

दोस्तों, इस लेख में बताई गई websites students और beginners के लिए online earning शुरू करने का अच्छा मौका देती हैं. आप अपनी skill और रुचि के अनुसार किसी एक trusted platform को चुनें, उसकी सही जानकारी लेकर ही काम शुरू करें. इन websites पर काम करने के लिए किसी को पैसा देने की जरूरत नहीं होती, इसलिए हमेशा official site से ही account बनाएं.

अगर आप एक स्टूडेंट हैं, तो सबसे पहले अपनी पढ़ाई को priority दें. उसके बाद अपने खाली समय में नई skills सीखें और सही तरीके से online काम शुरू करें। जल्दी पैसे कमाने के लालच में न पड़ें, बल्कि धैर्य और मेहनत से धीरे-धीरे आगे बढ़ें.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *