जल संरक्षण पर निबंध – 100,200,500 शब्द, 10 लाइन्स

जल संरक्षण पर निबंध (100 शब्द)

जल संरक्षण का अर्थ है पानी को व्यर्थ होने से बचाना और उसका सही उपयोग करना। जल हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। बिना जल के मनुष्य, पशु, पौधे और सभी जीवों का जीवन संभव नहीं है। आज जनसंख्या वृद्धि, औद्योगीकरण और लापरवाही के कारण जल की कमी तेजी से बढ़ती जा रही है। यदि हम आज पानी को बचाने के बारे में नहीं सोचेंगे, तो भविष्य में भयानक जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। नल को खुला छोड़ना, बेवजह पानी बहाना और जल स्रोतों को प्रदूषित करना गलत आदतें हैं। हमें वर्षा जल संचयन अपनाना चाहिए और पानी का सीमित उपयोग करना चाहिए। जल संरक्षण करके ही हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।

जल संरक्षण पर निबंध (200 शब्द)

जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल न केवल मनुष्य के जीवन के लिए आवश्यक है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण, कृषि और उद्योगों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पृथ्वी का लगभग 70 प्रतिशत भाग पानी से ढका हुआ है, लेकिन पीने योग्य स्वच्छ जल की मात्रा बहुत सीमित है। बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण और जल के अत्यधिक दोहन के कारण भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

आज हम देखते हैं कि नदियाँ सूख रही हैं, तालाब समाप्त हो रहे हैं और कई स्थानों पर पीने के पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो चुकी है। इसका मुख्य कारण पानी का गलत और अनावश्यक उपयोग है। नहाते समय नल खुला छोड़ देना, खेतों में जरूरत से अधिक सिंचाई करना और जल स्रोतों को प्रदूषित करना जल संकट को और बढ़ाता है।

जल संरक्षण के लिए हमें छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाना होगा। वर्षा जल संचयन अपनाना, पानी को पुनः उपयोग में लाना और जल प्रदूषण रोकना बहुत जरूरी है। यदि हम सभी मिलकर जल संरक्षण के प्रयास करें, तो निश्चित रूप से भविष्य में जल संकट से बचा जा सकता है। जल बचाना ही जीवन बचाना है।

Jal Sanrakshan Par Nibandh (500 शब्दों में)

जल संरक्षण की आज हमें बहुत अधिक आवश्यकता है. अगर जल के बर्बाद होने के बारे में हमने आज नहीं सोचा तो कल बहुत देर हो चुकी होगी. क्योंकि जल हमारे जीवन के साथ साथ हमारी प्रकृति के लिए भी बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें – पर्यावरण संरक्षण पर निबंध

पानी को बचाना मतलब आने वाली पीढ़ी को बचाना है. लेकिन आज पानी की दर तेजी से घटती जा रही है. अगर यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं होगा कि हमारे आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ जल के लिए तरसेगी और उनका जीवन एक खुशहाल जीवन नहीं होगा. 

आजकल जल की कमी को हम खुद महसूस कर रहे हैं. क्योंकि आज से 15 से 20 साल पहले अगर हम घरेलू नलका बोरिंग कराते थे तो जमीन के अंदर पानी काफी ऊपर मिल जाता था लेकिन आज बहुत अधिक गहराई में जाकर मिलता है अर्थात पानी का वाटर लेवल बहुत अधिक कम हो गया है.

जिस तरह हमारे जीवन के लिए हवा जरूरी है सांस लेने के लिए, ठीक उसी तरह जल भी जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व है. इसलिए जल को बचाना हमारा कर्तव्य है.

जल पीने के अलावा और किस काम आता है इसके बारे में हम अधिक बात नहीं करेंगे क्योंकि जल के उपयोग क्या क्या है यह आज हर व्यक्ति अच्छी तरह जानता है . लेकिन जल का उपयोग किस तरह से किया जाए इस विषय पर हम जरूर बात करेंगे.

जल संरक्षण का महत्व

जमीन का करीब 70% भाग पानी है. इसके बावजूद भी संसार के कई भाग ऐसे भी हैं जहां आज भी पीने योग्य साफ पानी की समस्या बनी हुई है . इसीलिए जल का संरक्षण बहुत जरूरी है.

जल संरक्षण हमारे जीवन पर तो असर डालता ही है इसके साथ साथ शुद्ध जल हमारे वातावरण पर भी लाभदायक सिद्ध होता है.  पानी के बचाव में जल प्रदूषण भी शामिल है अतः हमें जल प्रदूषण के बारे में पूरा ज्ञान होना चाहिए और जल प्रदूषण को रोकना चाहिए. 

जल का उपयोग हमारे खाने पीने से लेकर कृषि तक सब कुछ आज लगभग पानी पर ही निर्भर है . औद्योगिक कारखाने हो या विद्युत निर्माण यह डायरेक्ट इनडायरेक्ट कहीं ना कहीं पानी से ही कनेक्टेड जरूर है. तो हमें आज जल संरक्षण पर ध्यान देने की बहुत अधिक जरूरत है .

 वैसे तो सरकार ने इस को लेकर कई नियम लागू किए हैं और समय के साथ इसको नई नई तकनीक के द्वारा जल संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत है.

यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर जल का संरक्षण कैसे किया जाता है. जल को बचाने के लिए अगर हम स्वयं छोटी छोटी चीजों पर ध्यान देंगे और पानी को इस्तेमाल करते समय हमारी जो ऐसी आदत है जिसके कारण पानी अधिक बर्बाद होता है उनको अगर बदलेंगे तो जरूर हम जल को कुछ हद तक बचा पाएंगे.

जल संरक्षण कैसे करें

जल संरक्षण के लिए हमें सबसे पहले अपनी दैनिक आदतों में सुधार करना चाहिए. नहाते समय नल खुला छोड़ने के बजाय बाल्टी का प्रयोग करना, बर्तन धोते समय आवश्यकता अनुसार ही पानी का उपयोग करना और टपकते नलों को तुरंत ठीक करवाना चाहिए. इससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी बचाया जा सकता है.

घरों में सब्ज़ियाँ धोने या अन्य कार्यों के बाद बचे पानी का उपयोग पौधों की सिंचाई में किया जा सकता है. इसके अलावा वर्षा जल संचयन अपनाकर बारिश के पानी को भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है.

जल संरक्षण में कृषि और समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. खेतों में सिंचाई सुबह या शाम के समय करनी चाहिए, ताकि पानी का वाष्पीकरण कम हो. आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रिप इरिगेशन का उपयोग करके कम पानी में बेहतर उत्पादन किया जा सकता है. साथ ही नदी, तालाब और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखना और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है.

उपसंहार

2007 से 2018 के दौरान भूजल स्तर में लगभग 61% तक की कमी आई है. हमारे देश में लगभग 40% क्षेत्रों में आज भी सूखे का संकट है. वैसे तो पृथ्वी पर 96.5 परसेंट जल खारा है सिर्फ तीन परसेंट जल ही पीने योग्य है. इसलिए जल बचाना जरूरी है.

जल संरक्षण पर 10 वाक्य

  1. आज पानी की कमी तेजी से बडती जा रही है इसलिए इसको बचाना बहुत जरूरी है.
  2. पानी के वगैर जीवन संभव नहीं है.
  3. पानी बचाने के लिए हमें चाहिए कि हमारे द्वारा वेवजह पानी वार्बाद ना हो.
  4. पानी का इस्तेमाल करते समय कम से कम पानी का प्रयोग करे
  5. नल को इस्तेमाल करने के बाद तुरंत बंद करें.
  6. पेड़ पौधों की सिंचाई ज्यादातर शाम के समय करें.
  7. नदी, तालाब आदि में गंदगी ना डालें.
  8. वर्षा के पानी को सुरक्षित करने का प्रयास करें.
  9. नल से पानी जितनी जरूरत हो उतना ही निकाले.
  10. अगर आज जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में इसकी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है.

जल संरक्षण पर निबंध (FAQ)

Q 1. पानी का बचाव कैसे करें?

Ans. पानी को बचाने के लिए हमें और आपको चाहिए कि बेवजह पानी को वार्बाद ना किया जाए. पानी को फ़ालतू बहाना नहीं चाहिए. पानी की जितनी जरूरत हो उतना ही इसका इस्तेमाल किया जाये.

Q 2. पानी को क्यों बचाना चाहिए?

Ans. धरती पर मौजूद पेड़ पौधे, जीव जंतु सभी को जीवित रहने के लिए पानी का होना जरूरी है. आजकल पानी बहुत तेजी से घटता जा रहा है. अगर पानी को नहीं बचाया गया तो वो दिन दूर नहीं जब आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए पानी को बचाना चाहिए.

Q 3. जल संरक्षण क्या है?

Ans. जल संरक्षण का मतलब पानी का संरक्षण करना है अर्थात पानी को बचाना है. पानी के अनावश्यक इस्तेमाल के रोकने को जल संरक्षण कहा जाता है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *